भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ब्लूप्रिंट तैयार, टैरिफ कटौती से दोनों देशों को मिलेगा क्या फायदा?

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने अंतरिम ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी किया है. इस समझौते से टैरिफ कम होंगे, व्यापार बाधाएं घटेंगी और दोनों देशों के बीच कारोबार को नई रफ्तार मिलेगी.

India America Trade Deal

Credit: Social Media

विज्ञापन

भारत और अमेरिका ने आपसी व्यापार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. दोनों देशों ने अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) का फ्रेमवर्क जारी किया है. इस फ्रेमवर्क का मकसद टैरिफ कम करना, व्यापार में आने वाली अड़चनों को दूर करना और आगे चलकर एक बड़े द्विपक्षीय व्यापार समझौते का रास्ता साफ करना है. इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर लगने वाले ऊंचे टैरिफ में कटौती करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका कई भारतीय सामानों पर टैरिफ को 18 फीसदी तक सीमित करने पर सहमत हुआ है. इससे भारत के कपड़ा, जूते, चमड़ा, इंजीनियरिंग उत्पाद और बाकी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ा फायदा मिल सकता है. अमेरिकी बाजार में भारतीय सामान पहले से सस्ते होंगे, जिससे निर्यात बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढें: भारत के बाद अब बांग्लादेश-अमेरिका के बीच ‘सीक्रेट ट्रेड डील’, चुनाव से पहले क्यों मचा बवाल?

विज्ञापन

भारत को क्या फायदा?

वहीं भारत भी अमेरिका से आने वाले कई उत्पादों पर टैक्स घटाने या हटाने पर सहमत हुआ है. भारत अमेरिका से कृषि उत्पाद, औद्योगिक सामान, मेडिकल डिवाइस और टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पादों के आयात को आसान बनाएगा. इससे भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों की पहुंच बढ़ेगी और कीमतों में भी कमी आ सकती है. इस ट्रेड डील में सिर्फ टैरिफ ही नहीं, बल्कि नॉन-टैरिफ बाधाओं को हटाने पर भी जोर दिया गया है. इसका मतलब है कि दोनों देश नियम-कानून, जांच प्रक्रिया और तकनीकी मानकों को सरल बनाएंगे, ताकि व्यापार में देरी और दिक्कतें कम हों.

व्यापारियों को बेहतर अवसर मिलेंगे

फ्रेमवर्क के मुताबिक, भारत आने वाले सालों में अमेरिका से बड़ी मात्रा में ऊर्जा उत्पाद, तेल-गैस, विमान और हाई-टेक उपकरण खरीद सकता है. इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलने की उम्मीद है. दूसरी ओर, अमेरिका को भारतीय बाजार में अपनी कंपनियों के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे. ये अंतरिम ट्रेड डील भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती देगी. इससे दोनों देशों के व्यापारियों, उद्योगों और उपभोक्ताओं को फायदा होगा और द्विपक्षीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ