Zakia Wardak: इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान की राजदूत जाकिया वारदाक ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। राजस्व खूफिया निदेशालय ने जाकिया को मुंबई एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग करते हुए पकड़ा था। जाकिया के पास 25 सोने की छड़ी बरामद हुई थी। हर छड़ी का वजन 1 किलो था, यानी जाकिया 25 किलोग्राम सोना लेकर जा रही थीं।
खबरों की मानें तो जाकिया पिछले काफी समय से राजस्व विभाग की रडार पर थीं। मगर राजदूत होने के कारण उन्हें हिरासत में नहीं लिया जा सका था। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर जाकिया को सोने के साथ पकड़ा गया, जिसके बाद जाकिया ने खुद अपना इस्तीफा दे दिया।
जाकिया का पोस्ट वायरल
सोने की तस्करी में पकड़ी जाने वाली जाकिया वारदाक ने डरी, पश्तो और अंग्रेजी भाषा में पोस्ट शेयर की है। जाकिया ने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत में काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पिछले तीन सालों में यहां के लोगों का काफी सहयोग मिला। इस बीच दोनों देशों के रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ हुए हैं। इसके अलावा जाकिया ने अपने और परिवार पर होने वाले हमलों का जिक्र किया है। जाकिया का कहना है कि अफगान समाज में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है और महिलाओं को अक्सर निशाना बनाया जाता है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल 58 वर्षीय जाकिया 25 अप्रैल को दुबई से भारत आईं थीं। राजस्व खूफिया निदेशालय को पहले से उनपर शक था, लिहाजा मुंबई एयरपोर्ट पर जाकिया से चेकिंग करवाने का अनुरोध किया गया और उनके बैग में कुछ नहीं निकला। मगर जाकिया की पर्सनल जांच करने पर उनके पास 25 सोने की छड़ें बरामद हुईं। किसी दूसरे देश की राजदूत होने के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार तो नहीं कर सकी लेकिन जाकिया के पास मिला सारा सोना जब्त कर लिया गया और जाकिया ने खुद अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
7 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
10 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
12 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
12 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
13 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
15 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
16 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
17 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines