jaisawal
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल ने क्यों छोड़ा मुंबई का साथ? अब सामने आ गई असली वजह

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल अब मुंबई के लिए घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। वह गोवा की ओर से खेलेंगे। इसकी वजह अब सामने आई है।

Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में ऐलान किया कि वह घरेलू टूर्नामेंट में अब मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे। वह आगामी रणजी सीजन गोवा की ओर से खेलेंगे। आखिर मुंबई का साथ यशस्वी जायसवाल ने क्यों छोड़ा। ये बड़ा सवाल है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जायसवाल ने मुंबई के सीनियर खिलाड़ियों की वजह से टीम का साथ छोड़ा है। जायसवाल और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बन नहीं रही थी। इसलिए शायद उन्होंने मुंबई का साथ छोड़ना सही समझा।

इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि गोवा की ओर से जायसवाल को कप्तानी ऑफर हुई। इस वजह से उन्होंने गोवा की ओर से खेलने का फैसला किया। हालांकि मुंबई की ओर से केवल जायसवाल ही नहीं हैं, जिन्होंने टीम का साथ छोड़ा है। उनसे पहले अर्जुन तेंदुलकर, सिद्धेश लाड, वसीम जाफर, मुनाफ पटेल जैसे खिलाड़ी मुंबई का साथ छोड़कर किसी और टीम के लिए घरेलू टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ