हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव पर क्यों 'गुस्सा' हुए गौतम गंभीर? वायरल तस्वीर से मची हलचल

Gautam Gambhir: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस हार से टीम इंडिया 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई. हार के बाद गौतम गंभीर गुस्से में नजर आए, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

विज्ञापन

Gautam Gambhir: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने खराब खेल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर ली. हार के बाद भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से पीछे हो गई, क्योंकि पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 125/10 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 13.2 ओवर में ही 126 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में अभिषेक शर्मा के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा कमाल नहीं कर सका.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: हर्षित राणा की बल्लेबाजी देख सोशल मीडिया पर उठी बड़ी मांग, 104 मीटर के छक्के के साथ झूम उठे फैंस 

हार के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर टेंशन साफ झलक रही थी. वह कप्तान सूर्यकुमार यादव से चर्चा करते हुए नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के आगे ‘तहस-नहस’ हुई भारतीय टीम, स्टार खिलाड़ी ने बरपाया कहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola