हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: 11 मैचों में 8 हार, टेस्ट में बद से बदतर होते हालात के लिए कौन जिम्मेदार?

Team India: टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में हाल बेहाल है। पिछले 11 मैचों में से टीम को 8 में हार का मुंह देखना पड़ा है।

विज्ञापन
Team India

Team India: टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की हालत बद से बदतर होती जा रही है। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारतीय टीम टेस्ट में सिर्फ बांग्लादेश को ही मात दे सकी है। टेस्ट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय टीम को अपने ही घर में 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम का हाल बेहाल रहा और लगातार तीसरी बार ट्रॉफी को जीतने का सपना महज सपना बनकर ही रह गया।

रोहित और कोहली के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कप्तान बनाया गया। इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ रही है। यानी गंभीर की देखरेख में भारतीय टीम की हालत क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में बद से बदतर होती जा रही है। इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर की सात साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कराई गई, लेकिन टीम मैनेजमेंट का यह फैसला भी पूरी तरह से गलत साबित हुए। प्रसिद्ध कृष्णा को इंग्लैंड ले जाना भी टीम इंडिया को काफी भारी पड़ा है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola