Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Vivek oberoi on mental health: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत के जाने और मेंटल हेल्थ को लेकर बात की। विवेक ने सुशांत की तारीफ करते हुए बताया कि वो एक टैलेंटेड और अच्छा लड़का था। एक्टर ने सुशांत को जाना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा नुकसान बताया।
दरअसल, विवेक उन 20 लोगों में शामिल थे जो सुशांत सिंह राजपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। विवेक ने सुशांत के पिता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उनके आंखों में वो दर्द देखा है। ये सब देखकर उन्होंने खुद में कहा कि अगर वो अपनों का ये हाल देख पाते तो ये कदम कभी ना उठाते। विवेक ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने भी जिंदगी में बहुत डार्क फेज देखा है, जब प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ सब में बुरा हो रहा होता है तो बहुत बुरा लगता है, खुद को खत्म करने का मन करता है। वो भी एक समय में अपनी मां की गोद पर सिर रख कर घंटों रोते थे और पूछते थे कि उनके साथ ही ऐसा क्यों हुआ। पूरी रिपोर्ट के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.