Photo Source: X

IND vs ENG 1st ODI: मैच से पहले शुभमन गिल ने दिए 5 बड़े अपडेट, रोहित-विराट पर भी दिया बड़ा बयान

शुभमन गिल ने मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने 5 बड़े अपडेट दिए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई से खेली जाएगी. पहले मुकाबले से पहले शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 5 बड़ी बातें दुनिया के साथ साझा की. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी बड़ा अपडेट दिया. रोहित और विराट पर बात करते हुए गिल ने कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम के लिए रीढ़ की हड्डी हैं. दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए 1 दशक से अहम भूमिका निभाई है. गिल ने कहा कि टी-20 सीरीज हार का असर वनडे सीरीज पर नहीं होने वाला है. ये अलग फॉर्मेट है और टीम को अपना टारगेट पता है.

विज्ञापन

इसके अलावा गिल ने कहा कि विराट भाई से टीम कॉम्बिनेशन पर बात हुई. गिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर कोहली से राय ली और पूछा कि किन खिलाड़ियों को वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा गिल ने सुझाव दिया कि ट्राई नेशन और फोर नेशन सीरीज फिर से शुरू होना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ