Team India (Image generated by AI)

IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद खतरे में इन 3 खिलाड़ियों का T20I करियर? टीम में वापसी हुई मुश्किल

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, इस हार के बाद टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों का टी20I करियर खतरे में आ गया है.

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड ने लगातार 4 मैचों में भारत को मात देकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली. इससे पहले वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 0-2 से हार मिली थी. इस यूके दौरे पर भारतीय टीम कुल 7 टी20I मुकाबले खेलने उतरे थी, लेकिन टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए रहे हैं.

विज्ञापन

वहीं, इस हार के बाद तीन भारतीय खिलाड़ियों का टी20 इंटरनेशनल करियर भी खतरे में आ गया है, जिन्होंने इस पूरे दौरे में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. सबसे पहला नाम ऑलराउंडर अक्षर पटेल का है, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में जमकर रन लुटाए. उन्होंने चारों मुकाबलों में अपने स्पेल में 60 से ज्यादा रन खर्च किए. इसके बाद दूसरे नंबर पर शिवम दुबे हैं, जो पूरे सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाएं. वहीं, तीसरा खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर है, जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी फेल रहे. इस खराब प्रदर्शन के बाद इन तीनों खिलाड़ियों का टीम में वापसी करना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ