हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Akhilesh Yadav के चाचा राजपाल यादव कौन? जिनके निधन पर यादव परिवार में पसरा मातम

Akhilesh Yadav Uncle Rajpal Yadav Death: आज सुबह समाजवादी पार्टी के खेमें से एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन हो गया है। सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

Akhilesh Yadav Uncle Rajpal Singh Yadav Death: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। राजपाल यादव के निधन पर सपा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। खबरों की मानें तो लंबी बीमारी के बाद आज यानी गुरुवार की सुबह उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ा है। अब उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव सैफई लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि राजपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई थे। मुलायम सिंह यादव के 4 भाई में वो चौथे नंबर पर थे। उनके निधन से समाजवादी खेमें में मातम पसरा हुआ है। इस खबर के बाद से ही लोग राजपाल यादव के घर पहुंचने लगे हैं। सैफई में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। अखिलेश यादव समेत सपा परिवार के सभी लोगों ने सैफई का रुख कर लिया है। अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…

यह भी पढ़ें- पत्नी-बेटे को सत्ता सौंप खुद रहे सियासत से दूर; Akhilesh Yadav के चाचा राजपाल की Inside Story

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola