हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल, एक तो रणजी में मचा रहा है धमाल

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज पर सभी की निगाह टिकी हुई है। टीम इंडिया की कोशिश इस सीरीज में जीत हासिल करने पर है।

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टेस्ट मैच खेलें हैं। इस टीम इंडिया के लिए ये सीरीज बहुत ज्यादा अहम है क्योंकि इस सीरीज से यह तय होगा कि टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं। इसके अलावा टीम इंडिया की निगाह तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर मात देने की होगी। इस दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

इसके अलावा 3 रिजर्व खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे पर 5 भारतीय खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद बेहद कम है। इस लिस्ट में पहला नवदीप सैनी का है। इसके बाद मुकेश कुमार और खलील अहमद का नाम है। ये खिलाड़ी रिजर्व में हैं। इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन को भी मौका मिलने की उम्मीद बेहद कम है। वहीं, ध्रुव जुरेल का भी इस सीरीज में खेलना मुश्किल है। हालांकि आगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उन्हें मौका मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola