हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, इंग्लैंड जाने से पहले ठोक दिया बड़ा दावा

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। वैभव ने आईपीएल 2025 के बाद अब एक और तूफानी शतक जमाया है।

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं रुक रहा है। आईपीएल के बाद भारतीय अंडर 19 टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां पर 5 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा 2 बहु-दिवसीय मैच खेले जाएंगे।। इस सीरीज से पहले वैभव ने अपने बल्ले का दमखम दिखाया। उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी के अभ्यास मैच में तूफानी बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वैभव ने प्रैक्टिस मैच में 90 गेंदों में 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह लगातार अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम में जल्द ही मौका मिल सकता है। वो दिन दूर नहीं जब वैभव भारतीय सीनियर नेशनल टीम के लिए अपना डेब्यू करें। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola