हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: थाने में छात्रों की पिटाई पर उठे 5 सवाल, वाराणसी पुलिस को देना होगा जवाब

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक पुलिस चौकी का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। वीडियो में एक चौकी प्रभारी कुछ छात्रों की बेरहमी से पिटाई करते और बालों से घसीटते नजर आया था। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए डीसीपी ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया था। अब इस मामले पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कुछ छात्रों की बेरहमी से पिटाई करते नजर आया था। वीडियो वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लंका थाने के अंतर्गत आती संकट मोचन चौकी का था। वीडियो में चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी डंडे से छात्रों को पीटते नजर आया था। किसी मामले में विद्यार्थियों को चौकी में बुलाया गया था, इंचार्ज ने उनको गालियां दीं और जब दरोगा का इससे भी मन नहीं भरा तो छात्रों को बाल पकड़कर जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा।

वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी काशी गौरव वंशवाल ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। डीसीपी काशी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया था कि प्रकरण के संबंध में वीडियो में प्रदर्शित कर्मी को लाइन हाजिर करते हुए जांच सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी को सौंपी गई है। अब इस वीडियो को लेकर कुछ सवाल उठे हैं। देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola