हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: यूपी पुलिस की मऊ में शर्मनाक हरकत, महिला को पीटा तो हुआ गर्भपात, बच्चों को घसीटा

Video: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिस की गुंडई देखी जा सकती है। पुलिस ने महिला की इतनी पिटाई की कि उसका गर्भपात हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद जनता की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Video: उत्तर प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस वालों की गुंडई देखी जा सकती है। यह मामला यूपी के मऊ से सामने आया है। जिसको देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक घर में घुसकर मारपीट की, जिसकी वजह से महिला का गर्भपात भी हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई पुलिस वाला छत पर कुर्सी लगाकर छत पर चढ़ रहा है। तो कोई सीढ़ी लगाकर घर के अंदर खिड़की तोड़ कर घुस रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद आम नागरिकों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं से दरिंदगी और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगे हैं। वीडियो में उनकी गुंडई साफ-साफ तौर पर देखी जा सकती है। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो महिला की लड़की के बाल पकड़कर घसीटती हुई ले जा रही है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

ये भी देखें: Video: पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, झारखंड और जेएमएम के लिए कितना बड़ा नुकसान

विज्ञापन


संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola