SOURCE- NEWS 24

Video: पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, झारखंड और जेएमएम के लिए कितना बड़ा नुकसान

Video: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे हेमंत सोरेन ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी और लिखा कि गुरुजी नहीं रहे। शिबू के निधन से झारखंड और पार्टी JMM को कितना नुकसान होगा?

Video: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की आज 81 साल की आयु में मौत हो गई है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में रखा गया था। उन्हें किडनी से जुड़ी बीमारी थी जिसके चलते उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। शुरुआत में उन्हें झारखंड एम्स में भर्ती करवाया था, तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली शिफ्ट करवा दिया गया था। हालांकि, बीच में उनकी तबीयत में सुधार हुआ था लेकिन पिछले 2 दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। उन्होंने लिखा, ‘गुरुजी नहीं रहे, मैं शून्य हो गया’।

विज्ञापन

उनके निधन के बाद से पार्टी और झारखंड भी शून्य हो गया है। ऐसे में यह एक बड़ा सवाल है कि झारखंड को इससे क्या नुकसान होगा। बता दें कि शिबू सोरेन झारखंड का एक बड़ा नाम है, उनका निधन दुखदायक भी है और वहां की जनता और पार्टी के लिए भी नुकसानदायक है। शिबू सोरेन को दिशोम गुरु कहा जाता है। उनका संघर्ष बहुत कठिन रहा, उन्होंने आदिवासियों की लड़ाई लड़ी थी। झारखंड जो बिहार का दक्षिणी इलाका था, वहां से निकलकर सीएम और केंद्रीय मंत्री का सफर तय किया था। पूरी रिपोर्ट जानने के लिए देखें न्यूज24 का यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ