हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 15 मई के बाद तुला राशि वालों को रहना होगा सावधान! वरना झेलना पड़ेगा नुकसान

Horoscope May 2026: तुला राशि वालों के जीवन में मई महीने में 15 तारीख के बाद बदलाव आने वाला है. तुला राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Horoscope May 2026

Horoscope May 2026: तुला राशि वालों के लिए सूर्य और मंगल के प्रभाव आमदनी के लिए समय कैसा रहेगा इसके बारे में जान सकते हैं. मई महीने में तुला राशि वालों के आय और बैंक बैलेंस के बारे में जान सकते हैं. महीने के पहले भाग में यानी 15 मई तक आमदनी अच्छी रहेगी. आय के नए अवसर मिलेंगी. हालांकि, महीने के दूसरे भाव में यानी 15 मई के बाद पैसों के मामले में समय अच्छा नहीं रहेगा. आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में लगा आईना संवार या बिगाड़ सकता है जीवन, जानिए वास्तु अनुसार कहां और कैसे लगाएं मिरर?

महीने के दूसरे भाव में तुला राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है. इसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. दिखावे के ऊपर आपका खर्च बढ़ सकता है. आपको इससे बचने के लिए आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाना होगा. 15 मई के बाद कोई भी निवेश सोच-समझकर और किसी अनुभवी की सलाह पर ही करें. आपको निवेश के कारण नुकसान हो सकता है. कारोबारियों को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Vaishakh Purnima 2026: 30 अप्रैल या 1 मई, कब है वैशाख पूर्णिमा? जानिए सटीक तारीख और पूजा विधि

तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है. तुला राशि वाले 15 मई के बाद कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला न लें. आपको किसी गलत फैसले के कारण नुकसान हो सकता है. कोई बड़ा फैसला पत्नी से ले सकते हैं. पत्नी को सबसे अच्छा सलाहकार माना जाता है. पतिव्रता स्त्री के कई गुणों के बारे में बताया गया है. पहला गुण है कि, वह कार्य में आपके साथ सचिव की भूमिका निभाती है. हर कार्य में पत्नी की सलाह लेनी चाहिए. पति अगर रोग से ग्रस्त है तो पत्नी दासी की तरह पति की सेवा करती है. भोजन कराते समय पत्नी को पति की सेहत का ध्यान रखना चाहिए. पत्नी को अपने पति को भोजन सेहत के हिसाब से अच्छा कराना चाहिए. सेहत का ध्यान रखते हुए भोजन कराना चाहिए. धर्म और व्रत के मामले में पत्नी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जाने के लिए ऊपर ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Panchak May 2026: 10 या 11 मई, कब से होगी पंचक की शुरुआत? अगले 5 दिनों रहना होगा सावधान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola