Panchak May 2026: 10 या 11 मई, कब से होगी पंचक की शुरुआत? अगले 5 दिनों रहना होगा सावधान!

Panchak May 2026: पंचक के दौरान पांच दिनों तक शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है. पंचक में कई कार्य करने से बचना चाहिए. अब मई महीने में पंचक की शुरुआत हो रही है. ऐसे में पंचक लगने के बाद अगले 5 दिनों तक सावधान रहना होगा.

Panchak May 2026

Photo Credit- News24GFX

Panchak May 2026: पंचक का समय शुभ कार्यों के लिए वर्जिक माना जाता है. पंचक धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों का समूह होता है. जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में यानी धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजरता है तो 5 दिनों तक पंचक लगता है. पंचक जिस दिन शुरू होते हैं उसके अनुसार, पंचक अलग-अलग प्रकार के होते हैं. पंचक के दौरान 5 दिनों तक शुभ कार्यों की मनाही होती है. अब मई महीने में पंचक की शुरुआत होने वाली है.

विज्ञापन

पंचक मई 2026

मई महीने में पंचक की शुरुआत होने वाली है. पंचक 10 मई से शुरू हो रहे हैं. पंचक की शुरुआत 10 मई 2026, दिन रविवार को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर होगी. इसका समापन 5 दिनों बाद 14 मई 2026, दिन गुरुवार को सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर होगा. 10 मई से 14 मई के बीच पंचक लग रहे हैं. रविवार को पंचक की शुरुआत होने से रोग पंचक प्रभावी रहेगा. रोग पंचक के समय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन

5 दिनों तक रहना होगा सावधान

रविवार को शुरू हो रहे रोग पंचक में सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. यह पंचक सेहत के लिहाज से अशुभ माना जाता है. रोग पंचक में पुरानी बीमारी के उभरने का खतरा रहता है. इस दौरान मानसिक तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है. इस सब से बचने के लिए रोग पंचक के दौरान 5 दिनों तक सावधान रहना होगा. इसके अलावा पंचक में कई कार्यों को करने से भी बचना चाहिए.

विज्ञापन

पंचक में न करें ये काम?

  • पंचक के दौरान गृहप्रवेश करना वर्जित होता है. पंचक में घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाना चाहिए. इस समय घर बनवाने से परिवार में कलह रहती है.
  • पंचक में लकड़ी और ज्वलनशील चीजों को खरीदना वर्जित होता है. इस समय नया लकड़ी का नया फर्नीचर खरीदने से बचना चाहिए.
  • चारपाई और बिस्‍तर खरीदना पंचक में अशुभ माना जाता है. इससे व्यक्ति को जीवन में कष्ट मिलते हैं. पंचक के समय दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. वरना दुर्घटना का खतरा रहता है.

ये भी पढ़ें – Bajrang Baan: मंगलवार-शनिवार को करें बजरंग बाण का पाठ, हर बाधा और परेशानी होगी दूर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ