---विज्ञापन---

कब जारी होगी TMC की पहली लिस्ट? सामने आई तारीख

TMC First List Lok Sabha Election 2024: टीएमसी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अब उसकी पहली लिस्ट के बारे में अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि टीएमसी जल्द ही पहली लिस्ट जारी करेगी। TMC ने इंडिया गठबंधन से अलग राह चुनी है। वह अकेले चुनाव लड़ेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
---विज्ञापन---

TMC First List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीजेपी की ओर से भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लिस्ट के बारे में भी अपडेट सामने आया है। जानकारी के अनुसार, टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

टीएमसी की पहली लिस्ट 10 या 13 मार्च को जारी की जा सकती है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल रहेंगे। आपको बता दें कि टीएमसी ने इंडिया गठबंधन से अलग राह पकड़ी है। पार्टी ने जनवरी में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

---विज्ञापन---

वहीं लोकसभा चुनाव से पहले टीएमसी को भी कई झटके लग रहे हैं। उसके कई नेता इधर-उधर हो रहे हैं। टीएमसी के नेता तापस रॉय ने भी पार्टी छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

First published on: Mar 04, 2024 06:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola