RAHUL GANDHI.jpg

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक दिखी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

राहुल गांधी की एक झलक के लिए रायबरेली में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक ऐसा नजारा दिखा कि समर्थकों को संभालना मुश्किल हो गया. कहीं धक्कामुक्की तो कहीं राहुल गांधी के करीब पहुंचने की कोशिश हर तरफ बस एक ही उत्साह अपने नेता की एक झलक पाने का. दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

राहुल गांधी की एक झलक के लिए रायबरेली में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक ऐसा नजारा दिखा कि समर्थकों को संभालना मुश्किल हो गया. कहीं धक्कामुक्की तो कहीं राहुल गांधी के करीब पहुंचने की कोशिश हर तरफ बस एक ही उत्साह अपने नेता की एक झलक पाने का. दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुट गए. इसके बाद जब राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना हुए तो रास्ते में भी समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई.

विज्ञापन

राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भी देखने को मिला. पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और गुलदस्ता लिए राहुल गांधी का इंतजार करते नजर आए. जैसे ही राहुल वहां पहुंचे, समर्थकों में उनसे मिलने और एक झलक पाने की होड़ लग गई. रायबरेली में राहुल गांधी का ऐसा क्रेज देखने को मिला कि उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू होती नजर आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ