Astro Tips: जीवन में कई गलतियों के कारण इंसान का जीवन भर परेशान होना पड़ता है. कुछ गलतियां जीवन को बर्बाद कर सकती हैं. इन्हीं में से एक गलती दूसरों की बुराई करना है. अगर आप दूसरों की बुराई करते हैं, तो इसकी वजह से आप लोगों से मां लक्ष्मी नाराज होती है. मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. ऐसे में उनके नाराज होने से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है. आप लोगों को पीठ पीछे किसी की बुराई करने से बचना चाहिए.
घर में रहता है क्लेश और दरिद्रता का वास
दूसरों की बुराई करने वाले लोगों के घर में हमेशा क्लेश और दरिद्रता का वास रहता है. अगर किसी की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में होता है, तो इसके कारण व्यक्ति बुराई करने का आदि होता है. इन लोगों को जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इन लोगों को दूसरों की बुराई की चर्चा करने से बचना चाहिए. अगर किसी के अंदर कोई बुराई है, तो इन्हें उसे बार-बार नहीं गिनाना चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है.
जीवन में इन बातों का रखें ध्यान
पंडित सुरेश पांडेय बोलते हैं कि, आप लोगों को बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए. बैंक बैलेंस, घर, मकान, गाड़ी, जमीन इन चीजों को गिनाने से फायदा नहीं होगा. आप घर-परिवार के लोगों को अच्छी शिक्षा देंगे, तो वह समाज का अहित नहीं करेंगे. ऐसे में आप लोगों को जीवन में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.