---विज्ञापन---

VIDEO: केएल राहुल क्यों छोड़ने जा रहे हैं LSG? सामने आई 4 बड़ी बातें

KL Rahul: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल आईपीएल 2025 से पहले एलएसजी का साथ छोड़ने वाले हैं। इसके पीछे 4 बड़ी वजह सामने आई हैं।

---विज्ञापन---

KL Rahul: आईपीएल 2025 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियां अपनी तैयारियों को शुरू कर चुकी हैं। साल 2022 से आईपीएल में हिस्सा लेने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स भी आगामी सीजन की तैयारियों में जुट चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 के लिए केएल राहुल एलएसजी का साथ छोड़ने वाले हैं। उन्होंने इसके पीछे निजी कारण बताया है।

अब माना जा रहा है कि राहुल 4 वजहों से एलएसजी का साथ छोड़ने वाले हैं। दरअसल, आईपीएल 2024 में हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद राहुल और संजीव गोयंका की बहस हो गई थी, संजीव तल्ख लहजे में राहुल को कुछ समझाते हुए नजर आए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। इसके अलावा राहुल अपनी ब्रांड वैल्यू के लिए भी एलएसजी का साथ छोड़ सकते हैं। जाहिर है कि अगर राहुल आईपीएल ऑक्शन में आते हैं तो उनके ऊपर करोड़ों की बोली लग सकती है और वह किसी बड़ी टीम में भी जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात

---विज्ञापन---

First published on: Oct 30, 2024 07:58 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola