हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'जब तक पीएम को बेड रेस्ट पर नहीं पहुंचा दूंगा बेड रेस्ट नहीं करूंगा', तेजस्वी का मोदी पर बड़ा हमला

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर है। सातवें चरण में यहां कई सीटों पर वोटिंग बाकी है। एनडीए के अलावा आरजेडी के बड़े नेता लगातार चुनाव प्रचार में एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। अब तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि वे पीएम को बेड रेस्ट पर पहुंचाकर ही मानेंगे।

विज्ञापन
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। (File Photo)

PM Narendra Modi: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब तक पीएम मोदी को बेड रेस्ट पर नहीं पहुंचा दूंगा, तब तक खुद बेड रेस्ट नहीं करूंगा। तेजस्वी यादव बिहार के अरवल में रैली के दौरान बोल रहे थे। गौरतलब है कि अभी देश में लोकसभा चुनाव के 6 चरणों की वोटिंग हो चुकी है। सातवें चरण के लिए 1 जून को वोटिंग है। इस वजह से एनडीए के अलावा आरजेडी और कांग्रेस के नेता भी बिहार में प्रचार में जुटे हुए हैं। बिहार में कई सीटों पर मतदान बाकी है। तेजस्वी यादव इससे पहले भी प्रधानमंत्री पर निशाना साध चुके हैं। बिहार में 6 चरणों की वोटिंग में विपक्ष के निशाने पर मुख्यत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे हैं।

इससे पहले पीएम की कई रैलियां बिहार में हो चुकी हैं। पीएम मोदी बिहार में लालू सरकार में हुए अपराध को लेकर राजद पर हमलावर रहे हैं। पीएम ने कहा था कि लालू सरकार के दौरान अपहरण उद्योग बन गया था। अपराधी बेखौफ घूमते थे। सरेआम हत्याएं होती थी। इसके जवाब में कांग्रेस और राजद नेताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी थी। देखिए यह खास रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola