Team India
विज्ञापन

WTC 2025-27 में ऐसा रहेगा भारत का पूरा शेड्यूल, इस टीम के खिलाफ करेगा आगाज

WTC 2025-27: इस साल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद अगले सायकल की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं कि टीम का शेड्यूल कैसा रहेगा।

World Test Championship 2025-27 Schedule: इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद डब्ल्यूटीसी 2025-27 का सायकल शुरू हो जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से करेगा, जहां टीम इंग्लिश टीम के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट डब्ल्यूटीसी फाइनल के कुछ ही दिनों बाद 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा।

इसके अलावा, भारत को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करने से पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका का दौरा करना है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में हर टीम छह-छह टेस्ट सीरीज खेलती है, जिसमें से वो तीन घर पर जबकि तीन विदेश में खेलती है। अगली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कंगारू टीम को सबसे ज्यादा 22 मैच खेलने हैं, जबकि भारत 18 मैच खेलेगा।

विज्ञापन

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ