हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rinku Singh के बल्ले का विजय हजारे ट्रॉफी में चला जादू, 37 कप्तानों को छोड़ दिया पीछे 

Rinku Singh: टीम इंडिया के मैच फिनिशर रिंकू सिंह की हाल में ही टी20 के स्क्वाड में वापसी हुई है. घरेलू क्रिकेट में रिंकू लगातार तीनों ही फॉर्मेट में रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के बाद रिंकू ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी धमाकेदार बल्लेबाजी अब तक की है. रनों की बारिश करते हुए रिंकू ने बाकी के 37 कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Rinku Singh

Rinku Singh: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और मैच फिनिशर रिंकू सिंह ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कई धमाकेदार पारियां खेली है. जिसके कारण ही यूपी की टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है. पहले 4 मैचों में आसानी के साथ रिंकू की कप्तानी में यूपी की टीम को जीत मिली है. इस सीजन में रिंकू ने सबसे कम 37 रन बनाए हैं. इस पारी में भी वो नाबाद लौटे थे. रिंकू ना सिर्फ इस टूर्नामेंट में रन बना रहे हैं बल्कि वो आक्रामक अंदाज में खेल भी रहे हैं. 

सभी कप्तानों से आगे निकले रिंकू सिंह 

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में में कुल 38 कप्तान खेल रहे हैं. उनमें से इस सीजन सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाया है. रिंकू ने 5 मैचों में 104.66 की औसत से 314 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा है. इन पारियों में उन्होंने 1 शतक और 2 शानदार अर्धशतक जड़े हैं. अब रिंकू टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया के स्क्वाड का भी हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली को पीछे छोड़कर रचा इतिहास, अक्षर पटेल ने भी जड़ा धमाकेदार शतक 

विज्ञापन

रिंकू सिंह के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

ये भी पढ़ें: Pun vs SKM: टीम के ऐलान से पहले अर्शदीप सिंह ने गेंद से बरपाया कहर, 5 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola