हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: तीन मैचों के बाद टीम इंडिया में हुआ बड़ा बदलाव, बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-1 से वापसी कर ली है. आखिरी 2 टी-20 के लिए स्क्वाड में बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक टीम 3 मुकाबले खेले गए हैं. पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. इसके बाद तीसरा मुकाबला भारत ने जीतकर सीरीज पर 1-1 से बराबरी कर ली. हालांकि चौथे टी-20 से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव को दल से रिलीज कर दिया गया है. दरअसल, कुलदीप यादव भारत लौटकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में जुट जाएंगे. ऐसे में कुलदीप चौथा और पांचवां टी-20 मैच नहीं खेल पाएंगे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले अमोल मजूमदार? बनाए 11 हजार रन, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

चौथे और पांचवें टी-20 मैच के लिए बीसीसीआई ने जारी किया खिलाड़ियों का नाम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Harmanpreet Kaur Net Worth: लग्जरी कार-आलीशान बंगला… इतने करोड़ की मालकिन हैं वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola