Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद टीम इंडिया का फोकस वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर रहने वाला है. हाल ही में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अब सभी का फोकस IPL पर है लेकिन इसके बाद BCCI ने अलग-अलग टीम इंडिया के लिए अलग-अलग सीरीज प्लान की है. टी20 और वनडे के अलावा टेस्ट सीरीज का भी आयोजन किया जाएगा. इंग्लैंड, अफगानिस्तान, आयरलैंड समेत अलग-अलग देशों के खिलाफ भारत खेलेगी.
टीम इंडिया का कैसा होगा शेड्यूल?
IPL 2026 के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी. उनके बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी. BCCI ने इन तीनों ही सीरीज का आधिकारिक रूप से शेड्यूल भी जारी कर दिया है. भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका से भी होगी लेकिन इसका पूरा शेड्यूल आना बाकी है. भारत के शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में CSK के खिलाफ नहीं खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी! पहले मैच में बैठना पड़ सकता है बाहर









