vinfast

VinFast का इंडिया प्लान तैयार, इलेक्ट्रिक मार्केट में छिड़ेगी जंग, वीडियो में जानें हर डिटेल

भारत के EV मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है. वियतनाम की कंपनी VinFast आक्रामक प्लान के साथ एंट्री कर चुकी है और एक साथ कई सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. 15 अप्रैल को लॉन्च होने वाली नई 7-सीटर MPV इस रेस को और तेज कर सकती है.

नई दिल्ली– इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में भारत का बाजार तेजी से बदल रहा है और अब इसमें वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast एंट्री ले चुकी है. कंपनी भारतीय ऑटो इंडस्ट्री को समझने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदारों की जरूरतों को भी बारीकी से समझने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

News24 पर हमने VinFast के बारे में खुलकर चर्चा की है और यह भारतीय बाजार में किस तरह से अपने पैर पसार रही है, इसके बारे में आपको इस पॉडकास्ट में विस्तार से जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं, हमने Vingroup के बारे में भी बात की है और वियतनाम में इस ग्रुप ने किस तरह काम किया है. यही वजह है कि इसे वियतनाम की टाटा भी कहा जा रहा है. इस बारे में भी आपको पॉडकास्ट सुनकर पता चल जाएगा.

विज्ञापन

पॉडकास्ट के मुताबिक, VinFast भारत में आक्रामक तरीके से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना है कि वह एक साथ कई सेगमेंट ‘SUV और प्रीमियम EV’ को टारगेट करे, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच सके. 15 अप्रैल को VinFast की नई 7-सीटर VF MPV7 लॉन्च होने जा रही है, जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह गाड़ी काफी दमदार नजर आ रही है.

सबसे दिलचस्प बात इस कंपनी की प्राइसिंग स्ट्रेटेजी है. रिपोर्ट के अनुसार, VinFast भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धी कीमतों के साथ अपने सभी प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है और ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है. इसी वजह से मौजूदा कंपनियों पर दबाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. खासतौर पर Tata Motors और Mahindra जैसी घरेलू कंपनियों को सीधी टक्कर मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

इस पॉडकास्ट में यह भी बताया गया है कि VinFast भारत में सिर्फ गाड़ियां बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि लोकल मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन पर भी फोकस कर सकती है. इससे कंपनी को लागत कम करने और लंबे समय में मजबूत पकड़ बनाने में मदद मिलेगी.

हालांकि, कंपनी के लिए चुनौतियां भी कम नहीं हैं. भारतीय बाजार में पहले से मौजूद ब्रांड्स की मजबूत पकड़, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक भरोसा जैसे फैक्टर VinFast के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

कुल मिलाकर, VinFast की एंट्री भारतीय EV मार्केट के लिए एक बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकती है, जिससे आने वाले समय में ऑटो सेक्टर में नई प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ