IPL 2026 में CSK के खिलाफ नहीं खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के ये 5 खिलाड़ी! पहले मैच में बैठना पड़ सकता है बाहर

RR Players Who Might Not Play First Match: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च को होगा. इस मैच में RR के कुछ खिलाड़ी शायद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे.

sam curran rr
1 / 6

RR Players Who Might Not Play First Match: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स पर सभी की नजर है. संजू सैमसन के जाने के बाद उनके लिए नई शुरुआत है. उनकी टीम में रवींद्र जडेजा जुड़ गए हैं. RR की टीम मजबूत नजर आ रही है और उनके प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. उनका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 30 मार्च 2026 को गुवाहाटी में होगा. RR के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शायद CSK के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

शुभम दुबे

शुभम दुबे2 / 6

शुभम दुबे पिछले दो साल से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं. लगातार टीम ने उन पर भरोसा जताया है और दो साल में उन्होंने कुल 13 मैच खेले हैं. हालांकि, इस साल RR की शुरुआती प्लेइंग 11 में शायद उन्हें जगह नहीं मिलेगी. अब RR के पास रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा के रूप में शानदार लोअर ऑर्डर बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में शुभम को अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

सैम करन

सैम करन3 / 6

सैम करन को IPL 2026 से ठीक पहले ग्रोइन इंजरी हुई है. इसी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है. हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है. RR उम्मीद करेगा कि सैम टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में फिट हो जाएंगे. सैम शुरुआती कुछ मैच मिस भी कर सकते हैं.

एडम मिल्ने

एडम मिल्ने4 / 6

एडम मिल्ने पर IPL 2026 में सभी की नजर रहने वाली है. हालांकि, शुरुआती कुछ मैचों में शायद उन्हें मौका नहीं मिलेगा. राजस्थान रॉयल्स के पास जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में दो प्रमुख विदेशी तेज गेंदबाज हैं. पहले इन दोनों को मौका मिल सकता है. एडम को अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

लुआन ड्रे प्रीटोरियस

लुआन ड्रे प्रीटोरियस5 / 6

लुआन ड्रे प्रीटोरियस शानदार फॉर्म में हैं और इसी कारण उन्हें RR ने खरीदा था. हालांकि, रॉयल्स शुरुआत में शायद ही प्रीटोरियस को मौका दें. वो शिमरॉन हेटमायर और डोनोवन फरेरा के रूप में दो विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरना चाहेंगे. CSK के खिलाफ लुआन को प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है.

क्वेना माफाका

क्वेना माफाका6 / 6

एडम मिल्ने की तरह ही क्वेना माफाका भी राजस्थान रॉयल्स के बैकअप तेज गेंदबाज हैं. शुरुआत में नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर के कॉम्बिनेशन को RR खराब नहीं करना चाहेगा. क्वेना माफाका को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन