Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: RCB के खिलाफ तूफानी अर्धशतक के बावजूद क्यों नाराज हैं वैभव सूर्यवंशी? आया हैरान करने वाला बयान

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने RCB के खिलाफ 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. मुकाबले के बाद उनका बयान सामने आया है, जिसमें वो प्लेयर ऑफ द मैच बनने बावजूद एक चीज को लेकर बेहद निराश नजर आए.

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींच रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के सामने 202 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसे चेज करना आसान नहीं लग रहा था. हालांकि, वैभव की तूफानी पारी ने चीजें आसान कर दीं और फिर ध्रुव जुरेल की नाबाद पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की. टीम की जीत में अहम किरदार निभाने के बावजूद वैभव खुश नहीं हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी क्यों हैं नाराज?

वैभव सूर्यवंशी को 26 गेंदों में 78 रन की बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. जब वो मैच के बाद इंटरव्यू देने आए, तब उन्होंने अपनी पारी को लेकर निराशा जताई. वैभव खुश नहीं थे कि वो एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए. उन्हें लगता है कि वो 10-20 रन अधिक बना सकते थे और राजस्थान रॉयल्स को पहले जीत दिला सकते थे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ