हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: 'नहीं मिलना चाहिए था मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड', विराट कोहली पर दिग्गज का बड़ा बयान

T20 World Cup 2024: फाइनल में विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया ने एक मजबूत स्कोर फाइनल में खड़ा किया था। हालांकि अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Sanjay Manjrekar Statement over Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 59 गेंद पर 76 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से टीम इंडिया मुश्किल से निकलकर 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर बना पाई थी। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला था। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिलने से संजय मांजरेकर सवाल उठा दिए हैं। संजय मांजरेकर का कहना है कि विराट कोहली की जगह किसी गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिलना चाहिए।

बता दें कि आखिरी के 5 ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे, लेकिन इसके बाद अर्शदीप, बुमराह और हार्दिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया था। इस मैच में बुमराह ने 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा अर्शदीप ने 20 रन देकर 2 और हार्दिक ने 3 विकेट हासिल किए थे। हार्दिक पंड्या ने क्लासेन का भी विकेट लिया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने मैच में वापसी की थी।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND Vs ZIM: कितने बजे से शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला? नोट कर लें टाइमिंग 

ये भी पढ़ें:- दिग्गजों ने जीता जहां, अब नए लड़ाकों की बारी…जिम्बाब्वे के सामने आसान नहीं होगी राह

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Rohit Sharma नहीं लेना चाहते थे संन्यास, तो क्या गौतम गंभीर बन गए वजह?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola