हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ खेला, 4 बड़ी टीमों का कट गया पत्ता

T20 World Cup 2024 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। टूर्नामेंट की 6 टीमों ने सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। शेष बची 2 टीमों के नाम भी जल्द सामने आ जाएंगे। इस बीच इस वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को लेकर चर्चाएं हैं। इनमें इस वर्ल्ड कप के खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीमें भी शामिल हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 (1)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक कुल 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। बचे हुए 23 मैचों के बाद टी20 क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिल जाएगा। इस खिताब की होड़ में कुल 20 टीमें थी, जिसमें से अब केवल 8 टीमें ही बचेंगी। इन 8 टीमों में 6 टीमें फाइनल हो चुकी हैं। बची हुई 2 टीमें भी जल्द सुपर-8 में एंट्री कर लेंगी। सुपर-8 में अब तक एंट्री करने वाली टीमों में भारत, आस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और USA की टीम शामिल हैं। अब इंग्लैंड, बांग्लादेश, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड में 2 टीम सुपर-8 में एंट्री करेंगी। इसके बाद इन 8 टीमों में से ही 4 टीमें सेमीफाइनल का सफर तय कर खिताबी मुकाबले तक पहुंचेंगी, जहां टी20 का खिताब जीतने की जंग होगी। एक ओर खिताब जीतने के लिए टीमें संघर्ष कर रही हैं, तो दूसरी ओर इस टूर्नामेंट के पहले ही चरण से 4 बड़ी टीमों का सफर थम गया है।

ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में भारत की इन दो टीमों से होगी भिड़ंत, ये हो सकती है तीसरी टीम

ये भी पढ़ें:- T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

इन 4 बड़ी टीमों में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका और आयरलैंड की टीम शामिल हैं। इन चारों टीमों का सफर इस वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज पर ही खत्म हो गया है। इन टीमों का कसूर ये था कि ये अपने जीते हुए मैच हार बैठे और इन्हें बारिश ने टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आईसीसी ने अपने तय फॉर्मेट के अनुसार ग्रुप-8 में पहुंचने वाली टीमों को भी 4-4 के दो ग्रुप में बांट दिया है। अब इन सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच अफगानिस्तान से खेलेगी। दूसरे मैच में भारत को बांग्लादेश या नीदरलैंड से भिड़ना होगा। वहीं, सुपर-8 में भारत अपना आखिरी मैच आस्ट्रेलिया से खेलेगा। ग्रुप स्टेज के चारों ग्रुप में क्या हाल रहा? ये जानने के लिए वीडियो पूरा देखें –

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘पाकिस्तान टीम ने किया क्वालीफाई, लेकिन…’ विश्व कप से PAK के बाहर होते ही मीम्स की बरसात

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कुर्बानी के जानवर…पाकिस्तान के बाहर होने पर भड़का पूर्व क्रिकेटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें