IMAGE.jpg_69037d

Video: बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए विधि

Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार, शंख से जुड़े हुए उपायों को करने से आपको जीवन में लाभ मिल सकता है. आर्थिक तंगी को दूर करने और धनलाभ के लिए आपको इन उपायों को करना चाहिए. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

Astro Tips: आपको बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए घर के पूजा मंदिर में स्फटिक के श्रीयंत्र पर शंख में जल भरकर अभिषेक करना चाहिए. शंख से स्फटिक के श्रीयंत्र का अभिषेक करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से उनका आशीर्वाद मिलेगा. आप इस बात का ध्यान रखें कि, श्रीयंत्र 100 ग्राम से अधिक का होना चाहिए. असली श्रीयंत्र का जल, दूध, गन्ने का रस, शहद, घी और दही से अभिषेक करें. इन सभी चीजों से श्री सूक्त का पाठ करते हुए अभिषेक करें.

विज्ञापन

व्यापार में मुनाफे के लिए

अगर व्यापार में लाभ नहीं हो रहा है तो, कार्यस्थल के पूजा घर में गणेश शंख में जल भरकर धूप और दीप से पूजा करें. इस उपाय को करने से कारोबार में तरक्की होगी. ऐसा करने से पैसों की कमी दूर होगी. आप शंख में दूध भरकर घर में छिड़क सकते हैं. इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है. पितृ दोष से मुक्ति के लिए शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें. इस दौरान पुरुष सूक्तम् का पाठ करें.

विज्ञापन

बैंक बैलेंस के लिए उपाय

आप शंख से जुड़े इस उपाय को करके आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिष में बताए इस उपाय से आपको कारोबार में लाभ मिल सकता है. आप इस उपाय के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं. वीडियो में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ