दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली टालने की अपील

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को ‘इंडिया अलायंस’ की रैली होने जा रही है, जिसमें चुनाव आयोग, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का विरोध किया जाएगा. हालांकि व्यापारियों ने दीवाली को देखते हुए इसे टालने की अपील की है.

Sonia Gandhi Rahul Gandhi PTI

सोनिया गांधी और राहुल गांधी (Photo-PTI)

Delhi Traders Urge Sonia And Rahul Gandhi: दिल्ली के ट्रेडर्स एसोसिएशंस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को टालने की अपील की है. उन्होंने चिंता जताई है कि इस आयोजन से दिवाली की अहम खरीदारी के दौरान व्यापारिक गतिविधियों पर बुरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

12000 करोड़ के कारोबार पर असर की चिंता

‘फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन’ ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर उनसे दखल देने और रैली को 10 नवंबर के बाद किसी तारीख पर आयोजित कराने की गुजारिश की है. एसोसिएशन का कहना है कि ट्रैफिक पाबंदियों, प्रदर्शनों और भारी भीड़ के कारण पूरी राजधानी में कामकाज पर असर पड़ा सकता है. फेडरेशन के मुताबिक धनतेरस और दिवाली के बीच दिल्ली के बाजारों में कुल मिलाकर तकरीबन 25000 करोड़ रुपये की बिक्री होती है. ये वक्त छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए बेहद अहम होता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी?

इसके अलावा ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से संपर्क कर रैली को त्योहार के बाद तक टालने के लिए दखल देने की मांग की है. CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इस रैली में करीब 10 लाख लोग और 15000 से 20000 वाहन आ सकते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि इससे लगने वाला ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या सेंट्रल दिल्ली और पुरानी दिल्ली के 20 अहम बाजारों में रोजाना 10000 से 12000 करोड़ रुपये के कारोबार को प्रभावित कर सकती है. संगठन ने सुझाव दिया है कि रैली 10-11 नवंबर को आयोजित की जाए या फिर इसे बुराड़ी मैदान में शिफ्ट कर दिया जाए, जहां पार्किंग की जगह ज्यादा है.

सदर बाजार-चांदनी चौक के व्यापारियों को डर

व्यापारियों को डर है कि सड़कें बंद होने और ट्रैफिक डायवर्जन से सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली और चावड़ी बाजार जैसे अहम व्यापारिक केंद्रों पर असर पड़ सकता है. उन्होंने हजारों कर्मचारियों, जैसे दुकान के स्टाफ, डिलीवरी करने वाले लोगों और हेल्पर पर पड़ने वाले असर का भी जिक्र किया, जिनकी कमाई काफी हद तक फेस्टिव सीजन की बिक्री पर निर्भर करती है. फेडरेशन ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर में हुए पिछले प्रदर्शनों और ट्रैफिक पाबंदियों के कारण पहले ही ग्राहकों की संख्या और सामान की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है.

विज्ञापन

दूसरे विपक्षी नेताओं से भी अपील

व्यापारी संगठनों ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख से भी संपर्क किया है. इस बीच दिल्ली की किराना कमिटी ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखकर उनसे दखल देने का अनुरोध किया है. ये ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के एसआईआर के विरोध में आयोजित की जा रही है. रामलीला मैदान में होने वाली रैली में देशभर से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ