T20 wc 2024: सुपर-8 से पहले अफगानिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

T20 World Cup 2024: सुपर-8 से पहले राशिद खान की कप्तानी वाली अफ्गानिस्तान टीम को ेक बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते टीम का स्टार खिलाड़ी विश्व कप से बाहर हो चुका है।

T20 World Cup 2024 afghanistan

T20 World Cup 2024 afghanistan

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस विश्व कप में काफी कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। राशिद खान की टीम पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं अब सुपर-8 के मुकाबलो से पहले अफगानिस्तान को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो चुका है।

विज्ञापन

मुजीब उर रहमान विश्व कप से बाहर

अफगानिस्तान के स्टार स्पिन गेंदबाज मुदीब उर रहमान उंगली की चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। मुजीब बार-बार उंगली की चोट के कारण परेशान थे। इसके चलते ही मुजीब ने इस बार आईपीएल को भी मिस कर दिया था। अब आईसीसी ने मुजीब उर रहमान की जगह अफ्गानिस्तान टीम में हजरतुल्लाह जजई को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुरुआती मुकाबले में खेले थे मुजीब

विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपना पहला मुकाबला युगांडा के साथ खेला था। इस मैच में मुजीब उर रहमान को खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद उंगली की चोट के चलते वे आगे के मैचों में नहीं खेल पाए थे। स्पिन गेंदबाजी अफगानिस्तान की ताकत मानी जाती है ऐसे में मुजीब का विश्व कप से बाहर हो जाना टीम के लिए चिंता का विषय जरूर है। हालांकि वापसी पर संदेह को देखते हुए टीम में पहले ही नूर अहमद को शामिल कर लिया गया था।

विज्ञापन

सुपर-8 में पहुंची अफगानिस्तान

टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान की टीम कमाल की फॉर्म में दिख रही है। अभी तक इस टूर्नामेंट में राशिद खान की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है। अफगानिस्तान ने 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल की है। ग्रुप सी में 6 अक के साथ अफगानिस्तान पहले स्थान पर मौजूद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ