IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 5 खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं, जिन पर फ्रेंचाइजियां जमकर पैसा लुटा सकती हैं. माना जा रहा है कि इनमें से किसी खिलाड़ी पर 40 करोड़ रुपये तक की बोली लग सकती है.

IPL Auction

IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा. 3 साल बाद IPL ऑक्शन भारत में ही हो रहा है और इस बार मिनी ऑक्शन होने वाला है. वहीं, आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले 5 खिलाड़ियों के नाम चर्चा में हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं. फ्रेंचाइजियां ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर दिल खोकर पैसे लुटा सकती है और उनकी किस्मत चमक सकती है. माना जा रहा है कि इनमें से किसी खिलाड़ी पर 40 करोड़ रुपये तक की बोली लगने की चर्चा हो सकती है, हालांकि यह फिलहाल अटकलें हैं. इस लिस्ट में पहला नाम स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक गुजरात टाइटंस को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं. उनकी ऑलराउंड क्षमता और कप्तानी के अनुभव को देखते हुए कई फ्रेंचाइजी उनमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं.

विज्ञापन

वहीं, लिस्ट में दूसरे नाम वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का है, जिन्होंने 2026 में 17 टी20 मैचों में 601 रन बनाए हैं. उनकी शानदार फॉर्म उन्हें ऑक्शन में बड़ा दावेदार बना सकती है. इसके बाद न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स भी इस रेस में शामिल हैं. जैकब्स मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फ्रेंचाइजी को आकर्षित कर सकते हैं. इनके अलावा, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग भी बड़ा नाम बनकर उभरे हैं. उनकी गति, उछाल और स्विंग बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है. वहीं, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक पर भी सबकी नजरें रहेंगी. हालांकि, आईपीएल में उन पर 2 साल का बैन लगाए जाने की बात सामने आई थी. यदि ऑक्शन से पहले यह प्रतिबंध हटता है, तो वह भी बड़ी बोली हासिल करने के दावेदार बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ