Astro Remedies: परिवार पर कोई संकट या घर के सदस्यों के बीच विवाद को दूर करने के लिए आप कई उपायों को कर सकते हैं. आप पारद से बनी लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियां घर में स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा करें. ऐसा करने से आपको सुकून मिलेगा. संकट और क्लेश को दूर करने के लिए आप शास्त्रों में बताए उपायों को कर सकते हैं. ब्रह्मा, विष्णु, महेश, मां दुर्गा, हनुमान जी, भैरव, महालक्ष्मी इन सभी देवी-देवताओं की पूजा से हमारे बुरे से बुरे प्रारब्ध दूर हो जाते हैं. प्रारब्ध का अर्थ पूर्व में किए गए पापों से होता है.
कैसे दूर करें गृह क्लेश?
संकट और क्लेश को दूर करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि घर में अच्छे संस्कारों का बीज बोया जाए. अच्छे संस्कारों के जरिए परिवार के विवादों और झगड़ों को कम कर सकते हैं. पूजा-पाठ और भजन कीर्तन करना चाहिए. संतों का दर्शन करें और अपना समय पूजा-पाठ में लगाएं. घर में श्रीमद् रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण और श्रीमद् भागवत महापुराण, श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें. इस उपाय से परिवार में सामंजस्य, परिवार में सुमति और परिवार में सौहार्द का वातावरण बना रहेगा.
आपको श्रीमद् रामचरितमानस, वाल्मीकि रामायण और श्रीमद् भागवत महापुराण का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से आपके मन की बुराईयों का अंत होगा. आप इन उपायों को कर गृह क्लेश और जीवन के संकटों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं. आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.