हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 6 मैच में केवल 66 रन, किंग कोहली को हुआ क्या है? बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

T20 World Cup 2024 में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खिताबी जंग होगी। अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का चैंपियन बनने के लिए महज 2 मैच ही जीतना होगा। इससे पहले विराट कोहली की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

विज्ञापन
Virat Kohli

T20 World Cup 2024 में भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब इन चारों टीमों के बीच खिताबी जंग होगी। भारतीय टीम टी20 का खिताब दूसरी बार जीतने से महज 2 ही कदम दूर रह गई है। टीम ने अब तक शानदार खेल दिखाया है अजेय रहते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों का योगदान है, लेकिन विराट कोहली की फॉर्म की चिंता पूरी टीम को सता रही है। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। वह USA और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे। ऐसे में अब क्रिकेट फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर विराट कोहली को हुआ क्या है?

ये भी पढ़ें:- ‘नौटंकी’ करना अफगान‍िस्‍तान को पड़ेगा भारी? स्‍टार ख‍िलाड़ी पर ग‍िर सकती है गाज, देखें ICC का नियम

विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 6 मैच में केवल 66 रन ही बनाए हैं। विराट कोहली का इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर 37 रन का है। उनकी स्ट्राइक रेट भी महज 100 की रही है। पूरे टूर्नामेंट में अब तक वह केवल 2 चौका और 4 छक्का जड़ पाए हैं। वीडियो में देखिए विराट कोहली का कैसा प्रदर्शन रहा है और वह ओपनिंग क्यों कर रहे हैं? 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के साथ राशिद खान ने भी रचा इतिहास, देखिए बनाया कौन सा रिकॉर्ड

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola