---विज्ञापन---

गोविंदा की भांजी की हुई गोद भराई, दूसरी शादी से 2 साल बाद मां बनेंगी एक्ट्रेस

गोविंदा की भांजी सौम्या सेठ की जिंदगी में एक बार फिर नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी से दूसरी बार मां बन रही हैं। इस बीच उन्होंने गोद भराई की तस्वीर शेयर की है।

---खबर नीचे जारी है---

टीवी की ‘नव्या’ यानी एक्ट्रेस सौम्या सेठ जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस गुड न्यूज को उन्होंने कुछ दिन पहले ही फैंस के साथ शेयर किया था। अब एक्ट्रेस की गोदभराई की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इस तस्वीर में गोविंदा की भांजी सौम्या ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी है। इसी के साथ उन्होंने गले में गोल्ड की ज्वेलरी और हाथों में भारी कंगन पहन रखे हैं। वहीं बालों को खुला छोड़ा हुआ है। तस्वीर में सौम्या अपनी सहेली के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि साड़ी के पल्लू से उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाया हुआ है।

दूसरी शादी के दो साल बाद बनेंगी मां

सौम्या सेठ अपनी दूसरी शादी के दो साल बाद मां बनने जा रही हैं। वह दूसरे पति के साथ विदेश में रह रही हैं। हालांकि गोद भराई के लिए एक्ट्रेस हाल ही में दिल्ली आई थीं। इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम हुआ। बता दें कि सौम्या सेठ का पहली शादी से एक बेटा है। उनकी पहली शादी साल 2017 में अरुण कपूर से हुई थी। हालांकि कथित तौर पर घरेलू हिंसा का शिकार हुईं सौम्या ने दो साल बाद ही तलाक ले लिया था। इसके बाद सौम्या ने 2023 में शुभम चूहाड़िया के साथ दोबारा अपना घर बसाया। अब उनके जिंदगी में जल्द एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: अगली छुट्टी कश्मीर में होनी चाहिए..’ Suniel Shetty ने भारतीयों से की एकजुटता की अपील

First published on: Apr 26, 2025 02:51 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola