हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Pahalgam Attack: शिखर धवन ने उतारी शाहिद अफरीदी की इज्जत, पहलगाम मुद्दे पर जमकर लताड़ा

Pahalgam Terror Attack: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की जमकर लताड़ लगाई है।

विज्ञापन
Shahid Afridi Shikhar Dhawan

Shikhar Dhawan On Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा भारतीय सेना के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के एक दिन बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले अफरीदी ने सोमवार को पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारतीय सेना और मीडिया के रुख का मजाक उड़ाया था। उनके इस बयान के बाद अब धवन ने उनकी बोलती बंद कर दी है।

धवन ने उन्हें करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘कारगिल में भी हराया था, पहले से ही इतने गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। शाहिद अफरीदी हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय।’ बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से टकराव शुरू हो गया।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola