हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: शनि बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की टेंशन, खर्च-आमदनी के बीच बनाएं संतुलन

Mithun Rashifal 2025: कर्मफल दाता शनि ग्रह का इस समय मिथुन राशिवालों के ऊपर कुछ खास शुभ प्रभाव नहीं पड़ रहा है. यदि 30 सितंबर तक इन्होंने कुछ बातों पर विशेष ध्यान नहीं दिया तो नुकसान होना पक्का है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि आने वाले दिनों में मिथुन राशि के जातकों को किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना होगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Mithun Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख मिलता है, जिसमें तीसरा स्थान मिथुन राशि को प्राप्त है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस समय बुध ग्रह सूर्य और केतु के साथ युति स्थिति में मिथुन राशिवालों के तृतीया भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि दशम भाव में शनि विराजमान हैं. दशम भाव में शनि का होना मिथुन राशिवालों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं है क्योंकि कार्यक्षेत्र में विवाद होने की संभावना है. ऐसे में इन्हें हर परिस्थिति को धैर्य से संभालना होगा. खासकर विवाद को टालने की कोशिश करें. ईमानदारी से अपना काम करें और कोई भी काम शॉर्टकट तरीके से न करें.

मिथुन राशिवालों को 30 सितंबर तक अपने खर्चों पर भी ध्यान देना होगा. यदि आप खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर नहीं रखते हैं तो बड़ा नुकसान हो सकता है. इसके अलावा इस दौरान ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मिथुन राशिवालों द्वारा कुछ उपाय करने भी अच्छा रहेंगे, जिनके बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2025: 21 सितंबर को 4 घंटे 24 मिनट तक लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें अमेरिका-पाकिस्तान समेत किन देशों में नहीं आएगा नजर?

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola