हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शनि गोचर से इस राशि के लोगों को करियर-कारोबार में होगा लाभ, मिलेगी सफलता!

आज यानी 29 मार्च 2025 को देर रात शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कई राशियों के जातकों को लाभ होने की संभावना है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से उस राशि के बारे में जानते हैं, जिसके जातकों को आने वाले दिनों में शनि की कृपा से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है।

विज्ञापन
अटके काम होंगे पूरे, बढ़ेगी आमदनी!

शनि एक क्रूर ग्रह हैं, जिन्हें शास्त्रों में दुख, बीमारी, शोक, मृत्यु और पीड़ा आदि का दाता माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर शनि देव मेहरबान होते हैं या जिनकी कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति बेहद मजबूत होती है, उन्हें जीवन में हर चीज आसानी से मिल जाती है। किसी भी चीज को हासिल करने में व्यक्ति को परेशानी नहीं होती है और उसके जीवन में सदा खुशहाली रहती है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इस समय शनि देव कुंभ राशि में मौजूद हैं।

आज शनि के गोचर करने से वृषभ राशि के लोगों को खास फायदा होने की संभावना है। गोचर के दौरान इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और बड़े व महत्वपूर्ण कायों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। लेकिन शिक्षा के मामले में वृषभ राशि के जातकों को कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को लंबी यात्राओं से लाभ होने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि दोष से बचने के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola