टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल ने तीसरे वनडे में शतक लगाया. वो अब वनडे आईसीसी रैंकिंग में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. टॉप-10 में अब भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ गया है. टीम के चार खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं.

ICC Rankings

वनडे में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा (Image: Instagram/indiancricketteam)

ICC Rankings: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हुई है. भारत ने विंडीज को 2-1 से मात दी. तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. तीनों मुकाबले हाइ-स्कोरिंग वाले रहे. सीरीज में कुल दस शतक लगे. भारतीय खिलाड़ियों ने भी शतक से बवाल मचाया. खैर अब वनडे की आईसीसी रैंकिंग्स में भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. भारतीय टीम के चार खिलाड़ी टॉप-10 में शामिल हो गए हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वनडे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी कितनी शानदार है.

विज्ञापन

टॉप पर हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल मौजूदा समय में टॉप पर राज कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया बढ़िया खेल रही है. उनकी नजरें अब अगले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर हैं. आईसीसी वनडे रैकिंग के टॉप पर गिल मौजूद हैं. गिल के रेटिंग पॉइंट 841 हैं. विंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्होंने खूब रन बनाए. उन्होंने तीन मैचों में 334 रन बनाए. गिल ने एक दोहरा शतक भी लगाया. विराट कोहली भी वनडे आईसीसी रैंकिंग्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उनके 781 रेटिंग पॉइंट हैं. विराट ने विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक लगाया था. हालांकि अगले दोनों वनडे में वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. विराट टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. अब वो वनडे मैच खेलते हैं. विराट अगर न्यूजीलैंड दौरे पर कमाल करेंगे तो रैकिंग में आगे आ सकते हैं.

विज्ञापन

रोहित और राहुल का भी जलवा

आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा का भी जलवा कायम है. वो चौथे नंबर पर हैं. उनके 770 रेटिंग पॉइंट हैं. रोहित भी वनडे ही खेलते हैं. विंडीज के खिलाफ सीरीज उनके लिए भी बढ़िया रही. उन्होंने 3 मैचों में 225 रन बनाए. उनके बल्ले से एक शतक भी निकला. वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे में केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया था. उन्होंने 87 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए थे. इसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला. वो 17वें स्थान से सीधे 10वें नंबर पर आ गए. राहुल के 653 रेटिंग पॉइंट हैं.

विज्ञापन

अन्य देशों के खिलाड़ी भी शामिल

आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं. उनके रेटिंग पॉइंट 794 हैं. पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं. उनके 719 पॉइंट हैं. विंडीज के शाई होप 710 अंकों के साथ 6वें नंबर पर हैं. भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 278 रन बनाए. 7वें नंबर पर श्रीलंका के कुलस मेंडिस मौजूद हैं. वहीं जो रूट 9वें नंबर पर हैं. इस तरह देखा जाए तो टॉप-10 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकररार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ