Dhanteras 2026 Date: 6 या 7 नवंबर, कब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ

Dhanteras 2026 Date: धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. पांच दिनों के दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है. इस बार धनतेरस कब है और खरीदारी करना क्यों शुभ होता है. आइये जानते हैं.

Dhanteras.jpg

धनतेरस कब है? (Photo Credit - AI)

Dhanteras 2026 Date: दिवाली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है. दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस मनाने के साथ होती है. धनतेरस का दिन खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है. इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जानते हैं. धनतेरस पर लोग सोना, चांदी और नए वाहन खरीदते हैं. इस साल धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. आप यहां धनतेरस पर्व की सही तारीख के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

कब है धनतेरस 2026?

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगा. त्रयोदशी तिथि का समापन 7 नवंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी. इस दिन आप इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

पांच दिवसीय दिवाली पर्व (Diwali 2026 Date)

6 नवंबर 2026 को धनतेरस से दिवाली पर्व का आरंभ होगा. इसके बाद 7 नवंबर 2026 को नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी. 8 नवंबर 2026 दिन रविवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इसके बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा. 11 नवंबर को भाई दूज के साथ दिवाली पर्व का समापन होगा. इस प्रकार 6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. बता दें कि, पंचांग की गणना और तिथियों के बढ़ने के कारण दीपोत्सव 5 की बजाय 6 दिनों का होगा.

विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ क्यों?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इस दिन लोग सोना, चांदी, नए बर्तन, झाड़ू और वाहन खरीदकर घर लाते हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस कलश को कलश धन और आरोग्य का प्रतीक मानते हैं. इस कारण से धनतेरस पर पीतल, तांबे या चांदी के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ