न्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, BCCI का प्लान आया सामने

IND A vs NZ A: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतना चाहती है. इस सीरीज में हारने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल खेलने का सपना अधूरा रह जाएगा. ऐसे में बीसीसीआई भी इस सीरीज की तैयारी में पूरा ध्यान लगा रहा है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team में जल्द मिल सकता है युवा खिलाड़ियों को मौका (Pic Credit- ANI)

IND A vs NZ A: बीसीसीआई अब टेस्ट सीरीज की तैयारी पर बहुत ही फोकस करना चाहता है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए की टीम 3 मल्टी डे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बहुत बड़े-बडे़ स्टार नजर आ रहे हैं. फैंस अब इसका कारण जानना चाहते हैं कि क्यों स्टार खिलाड़ियों को इंडिया ए टीम में खिलाया जा रहा है. इसी के साथ बीसीसीआई का मेगा प्लान भी सामने आ गया है. 

विज्ञापन

क्यों इंडिया ए में हैं स्टार खिलाड़ी की भरमार? 

भारतीय टीम न्यूजीलैंड को उनके ही घर में टेस्ट सीरीज हराना चाहती है. ऐसा करने के लिए टीम इंडिया को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. जिसको ध्यान में रखते हुए ही बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम में अपने स्टार खिलाड़ियों को भेजा है. जिससे टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी परिस्थितियों को अच्छे से समझ लें. जिससे सीरीज शुरू होने से पहले ही वो पिच को भी जान जाए. 

विज्ञापन

जिसके कारण ही टीम में कप्तान शुभमन गिल को छोड़कर टॉप 6 के बाकी 5 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल इस टीम में भी नजर आ रहे हैं. वहीं नंबर 3 पर एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. साई सुदर्शन को नंबर 4 पर मौका दिया जा सकता है. वहीं नंबर 5 पर ऋषभ पंत की तो वहीं कप्तान ध्रुव जुरेल छठे नंबर पर खेल सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर को भी इस टीम में मौका दिया है. इन खिलाड़ियों को मौके का अच्छे से फायदा उठाना होगा. 

गेंदबाजों के पास है सुनहरा मौका 

बात गेंदबाजी की करें तो अभी भी टीम इंडिया स्टार तेज गेंदबाजों की तलाश में लगी हुई है. जिसके लिए इस टीम में आकिब नबी, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, मुकेश चौधरी और मुकेश कुमार को मौका दिया गया है. इन दोनों में से कम से कम 2 गेंदबाजों को मुख्य टीम में भी मौका मिला सकता है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. जिससे वो जल्द ही टीम इंडिया में वो खेल सके. मुकेश चौधरी के अलावा बाकी के 4 तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया में पहले भी जगह बनाई हुई है. 

विज्ञापन

मल्टी डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ