---विज्ञापन---

सिक्योरिटी गार्ड, पैपराजी किसी को नहीं छोड़ा… सबको जादू की झप्पी दे गई Rihanna

Rihanna Airport Video: रिहाना अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रंग जमाने के बाद वापस लौट चुकी हैं। एयरपोर्ट से उनके कई वीडियो सामने आए हैं। रिहाना ने जाते-जाते भी लाइमलाइट बटोर ली है। उन्होंने जिस तरह से एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ को गले लगाया अब फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर रिहाना ने सिक्योरिटी को लगाया गले

Rihanna Airport Video: ग्लोबल आइकॉन रिहाना (Rihanna) इंटरनेट पर छाई हुई हैं। अंबानी परिवार के शादी के जश्न में चार चांद लगाने वो इंडिया पहुंची। राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) के पहले प्री वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने अपने परफॉरमेंस से समा बांध दिया। इस परफॉरमेंस के लिए 72 करोड़ की रकम वसूलने के बाद रिहाना अपने देश में वापसी के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी दरियादिली से भारत का दिल जीत लिया है। रिहाना ने एयरपोर्ट पर जिस तरह से फैंस और स्टाफ के साथ बर्ताव किया वो देख अब लोग उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

दरअसल, एयरपोर्ट पर रिहाना को फैंस के साथ दिल खोलकर फोटोज क्लिक करवाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पोज देने में कोई सेलिब्रिटी वाले नखरे नहीं दिखाए। साथ ही वो वहां मौजूद सभी फीमेल पुलिस ऑफिसर्स से प्यार से गले मिलती दिखीं। जानें से पहले उन्होंने खूब प्यार बांटा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 02, 2024 02:27 PM
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola