राहुल गांधी की एक झलक के लिए रायबरेली में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस दफ्तर तक ऐसा नजारा दिखा कि समर्थकों को संभालना मुश्किल हो गया. कहीं धक्कामुक्की तो कहीं राहुल गांधी के करीब पहुंचने की कोशिश हर तरफ बस एक ही उत्साह अपने नेता की एक झलक पाने का. दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुट गए. इसके बाद जब राहुल गांधी कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना हुए तो रास्ते में भी समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई.
राहुल गांधी के रायबरेली पहुंचने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश भी देखने को मिला. पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और गुलदस्ता लिए राहुल गांधी का इंतजार करते नजर आए. जैसे ही राहुल वहां पहुंचे, समर्थकों में उनसे मिलने और एक झलक पाने की होड़ लग गई. रायबरेली में राहुल गांधी का ऐसा क्रेज देखने को मिला कि उनकी एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू होती नजर आई.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
6 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 day agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 day agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
2 days agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines