हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पीएम मोदी के गढ़ में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, गुजरात में छेड़े अयोध्या नगरी के तार

Rahul Gandhi Ahemdabad Visit Highlights: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। राजकोट गेमिंग जोन त्रासदी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम नगरी अयोध्या का जिक्र करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Ahemdabad Visit Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार पर फुल अटैक करने के मूड में हैं। संसद में सरकार को घेरने के बाद राहुल गांधी जनता के बीच अपनी बात रख रहे हैं। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की थी। वहीं अब राहुल गांधी गुजरात के अहमदाबाद में गरजे हैं। अहमदाबाद में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अयोध्या का जिक्र किया तो हर कोई दंग रह गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरा चुनाव ही राम मंदिर और अयोध्या पर लड़ा। इस मूवमेंट की शुरुआत आडवाणी जी ने की थी। कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी जी ने उस रथयात्रा में आडवाणी जी की मदद की थी। मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। संसद में मैंने अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद से पूछा कि INDIA गठबंधन अयोध्या में चुनाव जीत गया, यह कैसे हुआ? देखें राहुल गांधी का पूरा भाषण देखने इस वीडियो में…

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola