---विज्ञापन---

Video: राहु कृपा से बढ़ेगी इस राशि के लोगों की आमदनी, निवेश करना भी रहेगा फायदेमंद

Mesh Horoscope 2025: मंगल की राशि मेष के जातकों की कुंडली में इस समय राहु ग्रह 11वें भाव में मौजूद है, जिससे उन्हें लाभ हो रहा है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं मेष राशिवालों को 30 सितंबर तक किन-किन चीजों से लाभ होने की संभावना अधिक है. साथ ही आपको इस माह के प्रभावशाली उपायों के बारे में भी पता चलेगा.

Credit- News 24 Gfx
---विज्ञापन---

Mesh Horoscope 2025: पापी ग्रह राहु का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे कठोर वाणी, यात्रा, चोरी, जुआ, दुष्टकर्म, भौतिकता, माया, भ्रम और त्वचा के रोग का कारक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 सितंबर 2025 तक राहु ग्रह मेष राशिवालों के 11वें भाव में रहेंगे, जिस कारण जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. खासकर पैसों की कमी का आपको सामना नहीं करना पड़ेगा, पुराना व रुका हुआ पैसा मिल सकता है. अपनी बुद्धि, शिक्षा, निर्णय लेने की क्षमता और वाणी के बल पर आप पैसा कमाने में सक्षम होंगे. इसके अलावा नए रास्ते भी खुलेंगे. इस दौरान आपको विदेश स्रोतों, पार्ट टाइम जॉब, सरकारी क्षेत्रों, दोस्तों या भाई-बहनों के सहयोग से भी धन लाभ हो सकता है.

30 सितंबर तक मेष राशिवालों को लंबी अवधि के निवेश से भी लाभ होगा, लेकिन 12वें भाव में शनि के होने के कारण खर्चे बढ़ेंगे. यदि जानना चाहते हैं कि इस महीने आप किन-किन चीजों में मोटा खर्चा करेंगे तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 19 सितंबर को वरुण और गुरु ग्रह का गोचर, जानें 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा होगा असर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2025 03:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola