हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पीएम मोदी ने की कीर स्टार्मर से मुंबई में मुलाकात, AI और शिक्षा के मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के राजभवन में गुरुवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की. दोनों नेता फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) जल्द लागू करने पर बातचीत शुरू कर चुके हैं. पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी. दोनों नेता ‘विजन 2030’ के तहत भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर देंगे.

विज्ञापन

इसके बाद मोदी और स्टार्मर इसके बाद जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगे. यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे. ये दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है. स्टार्मर के दो दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है. स्टार्मर और मोदी आज मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे. यह दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है, जो 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा.

इसका एजेंडा AI ऑपरेटेड फाइनेंस को मजबूत बनाना है. इसमें फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को ज्यादा समावेशी, तेज और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी. यहां कई ग्लोबल लीडर, रेगुलेटर और इनोवेटर आएंगे. फिनटेक कंपनियों के लिए नए मौके तलाशे जाएंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola