जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानियों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें भारत छोड़कर जाने का आदेश दिया। 27 अप्रैल तक का समय पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए दिया है। इस आदेश से भारत में रह रहे पाकिस्तानियों में हड़कंप मचा गया। आदेश जारी होने के बाद कई पाकिस्तानी अपने वतन लौट चुके हैं, लेकिन वे लड़कियां जो शादी करके पाकिस्तान से भारत आई हैं, वे असमंजस में हैं।
13 दिन पहले ही शादी करके भारत आई एक लड़की ने तो यह तक कह दिया है कि वह मर जाएगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। वह शादी करके पाकिस्तान से भारत आई है और भारत में पति के साथ ही रहेगी। बता दें कि आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की मौत होने से भारत भड़का हुआ है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है।
कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी ने एक फैसला पाकिस्तानी वीजा रद्द करके भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके वतन वापस भेजने का किया है। करीब 13 कैटेगरी के वीजा रद्द किए गए हैं, जिनके तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को भारत छोड़कर जाना होगा। सिर्फ मेडिकल वीजाधारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है, बाकी वीजाधारकों को वापस पाकिस्तान जाना होगा।
संबंधित खबरें
IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद पाकिस्तान के सैम अयूब ने की बेवकूफी, बचकाना सेलिब्रेशन वायरल
5 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
5 hrs agoआराधना मिश्रा ने न्यूज 24 से की खास बातचीत, यूपी कांग्रेस की कमान संभालने पर जाहिर की खुशी
19 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
19 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 day agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 day agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
1 day agoवाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
2 days agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines