---विज्ञापन---

Video: फिर दिखा ओपी राजभर का बगावती रुख, भाजपा प्रत्याशी का किया विरोध

OP Rajbhar: ओपी राजभर ने दावा किया है कि 5 मार्च को यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के विरोध के सवाल पर सोमवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि एनडीए के प्रत्याशी का सभी मिलकर समर्थन करेंगे। बता दें बीजेपी ने 2 मार्च को लोकसभा पर अपने 195 प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें यूपी की 51 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं।

ओपी राजभर
---विज्ञापन---

OP Rajbhar: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर का एक बार फिर बागी रुख देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर उनका पूर्वांचल की सलेमपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के विरोध में एक वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार ओपी राजभर ने एक रैली में लखनऊ के कारोबारी राजेश दयाल की तारीफ की और सलेमपुर प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी की है।

विरोध के बाद दिया स्पष्टीकरण

बता दें ओपी राजभर इससे पहले भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अपने बयानों को लेकर मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं। ओपी राजभर ने दावा किया कि 5 मार्च देर शाम तक यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। वहीं, सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के विरोध के सवाल पर सोमवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि एनडीए के प्रत्याशी का सभी मिलकर समर्थन करेंगे और यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2024 09:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola